’’Say No to Rape’’ का संदेश लेकर मनाली से बाइकों पर निकले राइडर, महिलाएं भी शामिल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मार्च माह में झारखंड में यूरोपियन राइडर के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के लिए न्याय की मांग लेकर रोहतांग राइडर्स के 25 राइडर को मिलाकर 60 से अधिक लोग दो दिवसीय स्प्रिंग राइड पर निकले हैं।

यह राइड मनाली से शुरू हुई जो मंडी जिला के पर्यटक स्थल बरोट में जाकर संपन्न होगी। रास्ते में यह राइडर्स “से नो टू रेप” का संदेश देते हुए जा रहे हैं।

रोहतांग राइडर्स के प्रवक्ता राजीव ने बताया कि झारखंड में विदेशी कपल राइडर्स के साथ जो घटना घटी है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे देश की छवि खराब हुई है।

इस राइड के माध्यम से विदेशी राइडर यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि भारत राइडिंग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और हर विदेशी राइडर का यहां पर स्वागत है।

बता दें कि रोहतांग राइडर्स का यह ग्रुप हर वर्ष दो राइड करता है, जिसमें एक इनकी मेन राइड होती है और दूसरी स्प्रिंग राइड। हर राइड के माध्यम से कुछ न कुछ संदेश देने का प्रयास करते हैं।

अभी तक ये पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पर्यटन, रोड सेफ्टी और नशाखोरी को लेकर कई संदेश देने का प्रयास कर चुके हैं। इस बार इन्होंने झारखंड में घटित घटना पर संदेश देने का प्रयास किया है।

इस ग्रुप के साथ प्रदेश के कई जाने-माने लोग जुड़े हैं। ग्रुप के साथ जुड़े पहाड़ी गायक रमेश ठाकुर ने बताया कि इस ग्रुप के साथ जुड़ने का उनका यही मकसद है कि लोगों को जागरूक किया जाए और लोग समाज के प्रति अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें।

इस राइड में 25 राइडर्स बाइक पर हैं, जबकि बाकी लोग अन्य वाहनों में जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस राइड में करीब दो दर्जन महिलाएं भी भाग लेकर ’’से नो टू रेप’’ का संदेश देने का प्रयास कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...