एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और स्किल लैब मोहाली के बीच हुआ एमओयू समझौता

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और स्किल रहे लैब मोहाली के बीच एमओयू समझौता हुआ । इस एमओयू समझौते के मुख्य उद्देश्य ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, मैनेजमेंट लेक्चर और करियर काउंसलिंग इत्यादि विषयों से संबंधित जानकारियां सांझा करना है।

इसी क्रम में एमबीए, एमकॉम और बीसीए के विद्यार्थियों के लिए एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन भी किया गया । इस विशिष्ट व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में स्किल लैब मोहाली पंजाब से हिमेश शर्मा उपस्थित रहे ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य वक्ता का विधिवत रूप से औपचारिक स्वागत किया ।
इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता ने करियर डेवलपमेंट, व्यावसायिक क्षेत्र में अवसर की संभावनाएं और व्यक्तित्व को किस प्रकार निखारा जा सकता है, इन विषयों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक वर्ग में प्रो राखी महाजन, डॉ नीतिका महाजन ,प्रो चमन सिंह ठाकुर, प्रो आंचल गुप्ता, प्रो पुष्पा, प्रो सुमित पठानिया, प्रो आशीष धीमान, प्रो ज्योत्सना धीमान, रॉबिन मोगरा और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...