कंगना रनौत पर की गई अभद्र टिप्पणी का कांग्रेस भुगतेगी खामियाजा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर कांग्रेस की नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत के बारे में अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर मौजूद रहे उन्होंने मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी की बेटी का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। छोटी काशी से जो अपमान की चिंगारी निकली है, वह पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस को चित कर देगी।

उन्होंने कहा कि ये पहली मर्तबा नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने किसी नारी का अपमान किया है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस राज में गुड़िया कांड हुआ, जिस राजनीतिक की इच्छा शक्ति के चलते दवा दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री सुप्रिया ने जो मंडी की बेटी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है, उसका खामियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में चारों सीटें भाजपा के खाते में डाली तथा 2024 में भी चारों सीटों पर जीत दर्ज करके कांग्रेस को चारों खाने चित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...