हिमाचल: चाय की दुकान की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, खाकी ने किया पर्दाफाश

--Advertisement--

चाय की दुकान की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, खाकी ने किया पर्दाफाश

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते बसोली में पुलिस ने चाय की दुकान की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस टीम ने रविवार रात्रि को दो युवकों को ग्राहक बनाकर बसोली स्थित दुकान पर भेजा। जहां पर पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने एक महिला द्वारा एक-एक हजार रुपये में डील तय होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए पुलिस ने दोनों फर्जी ग्राहकों संग कमरे में लडक़ी को पाया।

दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू  किया गया। युवतियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला दलाल सर्वजीत कौर जिस्मफरोशी का धंधा करवाने के लिए बसोली में लाती थी।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने महिला दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...