कलखर में पानी की समस्या का समाधान होने पर जताया विभाग का आभार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

आज ग्राम पंचायत आंब्लागलू (गुम्हू) के गांव कलखर का एक प्रतिनिधि मंडल अधिक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग सुंदरनगर का धन्यवाद करने के लिए पहुंचा।

कलखर गांव में काफी लंबे समय से पानी की समस्या थी जिसके लिए स्थानीय लोग अधिक्षण अभियंता से मिले थे। उन्होंने अपने अधिकारीयों को तुरंत पानी की समस्या हल करने के निर्देश दिये थे।

वहीं जल शक्ति उपमंडल रिवालसर के अधिकारीयों ने तुरंत कलखर गांव में हैंडपंप लगा कर पानी लिफ्ट करवाया। जिससे लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली। इसी संदर्भ में आज कलखर के ग्रामीण जल शक्ति विभाग के अधिक्षण अभियंता रोहित दुबे का धन्यवाद करने पहुंचे।

ये रहे उपस्थित

ग्रामीणों में वार्ड मेंबर सपना शर्मा, निशा, लता, बिमला देवी, पुन्नी देवी, हिमा देवी, शंकरी देवी, हुकमि देवी, परमा राम, घनश्याम, भागीरथ, छोटू आदि मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...