हिमाचल सरकार ने वापस लिए डीजीपी संजय कुंडू के तबादला आदेश, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। आईपीएस अफसर संजय कुंडू को डीजीपी के पद से हटाने के आदेश सरकार ने वापस ले लिए हैं औऱ वह दोबारा डीजीपी बन गए हैं। इसी तरह छह अन्य पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। मंडी, ऊना और हमीरपुर के एसपी को बदला गया है।

दरअसल, कारोबारी से विवाद के बाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को हटाने के आदेश दिए थे। इस पर सरकार ने डीजीपी को हटाकर आयुष विभाग में भेजा था लेकिन डीजीपी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुंडू के ट्रांसफर के आदेशों पर रद्द कर दिए थे।

अब राज्य सरकार ने भी संजय कुंडू को ट्रांसफर करने के पिछले आदेश वापस ले लिए हैं। इस बाबत राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है।

यह है मामला

26 दिसंबर को हाईकोर्ट ने एक व्यवसायी की ओर से आईपीएस अधिकारी और एक वकील से जान को खतरे की आशंका जताते हुए भेजी पत्र याचिका पर शुरू की गई स्वत: संज्ञान कार्यवाही में यह आदेश पारित किया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि याचिकाकर्ता कुंडू जांच में हस्तक्षेप कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को जरूरी मानते हुए डीजीपी और कांगड़ा के एसपी के तबादले का आदेश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने 3 जनवरी को हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और कुंडू को पहले के आदेश को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्वतंत्रता दी थी। 9 जनवरी को हाईकोर्ट ने आदेश को वापस लेने की मांग वाली कुंडू की अर्जी खारिज कर दी और कारोबारी की शिकायत की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी के तबादले के हाईकोर्ट के निर्देश को खारिज कर दिया लेकिन एसआईटी को जांच स्थानांतरित करने के निर्देश में हस्तक्षेप नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एसआईटी के कामकाज को प्रभावित नहीं करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया, याचिकाकर्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में गठित एसआईटी पर कोई नियंत्रण नहीं रखेंगे। अब सरकार ने कुंडू के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...