DSP गीतांजलि ठाकुर: पेशे से पुलिस अधिकारी, लेकिन करती हैं गजब की चित्रकारी

--Advertisement--

मंडाला आर्ट व फ्लूड एक्रिलिक पोरिंग आर्ट पेंटिंग से दूर करती हैं तनाव 

मंडी, 31 जनवरी – अजय सूर्या

इंसान चाहे कितने ही उच्च पद पर आसीन क्यों न हो और जिंदगी में कितनी भी व्यस्त क्यों न हो वह अपने शौक को पूरा करने के लिए समय निकाल ही लेता है। कुछ ऐसा ही करती हैं, एचपीएस अधिकारी गीतांजलि ठाकुर।

शिमला निवासी 2018 बैच की एचपीएस अधिकारी गीतांजलि ठाकुर को बचपन से ही पेंटिंग का शौक है और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वह समय निकाल ही लेती हैं।

news18

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी में गीतांजलि ठाकुर द्वारा बनाई गई 250 से अधिक पेंटिंग्स की जब प्रदर्शनी लगी तो इनकी इस छुपी हुई प्रतिभा का सभी को पता चल पाया। गीतांजलि मंडाला आर्ट और फ्लूड एक्रिलिक पोरिंग आर्ट में पेंटिंग करती हैं।

गीतांजलि ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक है और इसकी बारीकियां उन्होंने कभी किसी से नहीं सीखी। मंडाला आर्ट के डिजाइन गीतांजलि पिछले पांच वर्षों से बना रही हैं। जब कभी ज्यादा तनाव हो जाता है तो माइंड को रिलैक्स करने के लिए पेंटिंग कर लेती हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी होने के कारण ड्यूटी का काफी ज्यादा प्रेशर रहता है, लेकिन पेंटिंग के माध्यम से उस प्रेशर से निजात पा लेती हैं। गीतांजलि ने बताया कि वह इससे पहले बैंक की नौकरी भी कर चुकी हैं।

news18

पुलिस में नौकरी ज्वाइन करने के बाद गीतांजलि ने करसोग में पहली मर्तबा डीएसपी की कुर्सी संभाली और बीते 3 वर्षों से यहां पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन व अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित शहर के कई लोगों ने गीतांजलि की इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पेंटिंग की जमकर प्रशंसा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...