हरिगिरि आश्रम में होगा राम कलश की प्राण प्रतिष्टा समारोह का आयोजन

--Advertisement--

हरिगिरि आश्रम में होगा राम कलश की प्राण प्रतिष्टा समारोह का आयोजन

चम्बा – भूषण गूरूंग 

25/12/23को नूरपुर मण्डल में श्री राम कलश शोभायात्रा धूमधाम से मनाया गया। इस के बाद इस कलश यात्रा को ककीरा के स्थानीय पं.राम प्रसाद शर्मा जी के घर ककीरा में श्री राम कलश विराजमान हुए।

इस उत्सव में लगभग 400 श्रद्धालु उपस्थित हुए। सभी के लिए प्रसाद व्यवस्था किया गया। आज श्री राम कलश शिशिर राणा के निवास स्थान गैरी गांव में रखा गया। जहाँ लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

जहाँ पर लोगो ने भगवान राम के भजनों में खूब झूमे शनिबार को कालूगंज के शिव नागेश्वर धाम मंदिर में राम कलश धाम विराजमान होंगे । इस शोभायात्रा को सफल करने के लिए गान के स्थानीय जन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

श्री राम कलश शोभायात्रा 21/01/24 को हरिगिरी संन्यास आश्रम से आरम्भ होकर ककीरा कालूगंज बकलोह, घटासनी, चिलामा,कुमलाड़ी से होता हुआ हरि गिरी आश्रम में राम कलश को रखा जायेगा।

नवीन गुरुंग एवम समस्त जनों के अथक प्रयास से शोभायात्रा निकाला जाएगा औऱ भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। 22 तारिक को हरिगिरि आश्रम में राम कलश की प्राण प्रतिष्टा समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से ट्रस्ट के लोगो की अगुवाई में की जायेगी। उसके बाद सभी लोगो के लिए भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...