विरोध : 18 जनवरी को काले बिल्ले लगाकर डयूटी पर आएंगे डाक्टर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेशभर में चिकित्सक गुरुवार को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी पर आएंगे। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने यह फैसला किया है। चिकित्सक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपलों और चिकित्सा अधीक्षकों की शक्तियां न लौटाने से नाराज हैं।

दरअसल, प्रदेश में अनुबंध पर नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को 33 हजार 660 रुपए वेतन के रूप में दिया जा रहा है, जो कि पूरे भारतवर्ष में सबसे कम है।

मुख्यमंत्री ने 3 जून को एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का भार भी स्वास्थ्य निदेशक को लौटाने की बात कही थी।

साथ ही मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधीक्षक की शक्तियों को भी संशोधन के साथ लौटाने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब सात महीने बीत जाने के बाद भी पालन न होने पर चिकित्सा समुदाय में रोष है।

संघ के महासचिव विकास ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ 3 जून को हुई बैठक में प्रिंसिपलों और चिकित्सा अधीक्षकों की शक्तियां वापस लौटने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन यह शक्ति अभी तक वापस नहीं लौटाई गई है।

स्थिति यह है कि इनके पास अपने स्टाफ को छुट्टी तक देने की भी शक्ति या पावर नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिकित्सक दुर्गम क्षेत्रों में भी दिन-रात अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उन्हें और केंद्रीय सरकार या बिहार जैसे अन्य राज्यों की अपेक्षा में बहुत ही कम वेतन दिया जा रहा है और उनके बाद एनपीए को पेंशन की गणना से हटाना भी एक दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। इन सभी बातों को देखते हुए प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ 18 जनवरी से काले बिल्ले लगाकर विरोध करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...