उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 5 फरवरी तक कर सकते आवेदन

--Advertisement--

उचित मूल्य की दुकान छलाड़ा ( वार्ड नंबर 5) का किया जाएगा आवंटन, अधिक जानकारी के लिए  दूरभाष नंबर 01899-222401 पर करें संपर्क

चंबा, 9 जनवरी –  अनिल संबियाल

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विकासखंड भटियात में 1 उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत छलाड़ा के स्थान छलाड़ा( वार्ड नंबर 5) में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र आवेदकों द्वारा 5 फरवरी तक https://emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...