कृषि मंत्री ने नूरपुर में 177 मेधावी बच्चों को बाँटे टैबलेट

--Advertisement--

कहा, बच्चों को पढ़ाई के साथ मिलेगी अन्य ज्ञानवर्धक जानकारियां, कृषि मंत्री ने गुणात्मक तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर दिया बल

नूरपुर – स्वर्ण राणा

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थानीय बीटीसी आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीनिवासन रामानुजम स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत दसवीं तथा 12वीं कक्षाओं के 165 बच्चों जबकि कॉलेज के 12 मेधावी बच्चों को टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 10 वीं के 4655, 12वीं के 4,819 और प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातक अंतिम वर्ष के 1071 (बी.ए., बीएससी. तथा बीकॉम.) मेधावियों को 10,545 टैबलेट बाँटे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दसवीं तथा 12वीं की कक्षाओं में मेरिट पाने वाले 1997 बच्चों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे जिसमें से अब तक 1299 टैबलेट बाँटे जा चुके हैं।

कृषि मंत्री ने शिक्षकों,अभिवावकों और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह टैबलेट छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य कई ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने शिक्षकों तथा अभिभावकों को बच्चों के टेबलेट का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित करने की तरफ ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेरिट में स्थान पाने से पीछे छूट गए हैं वे और अधिक मेहनत करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षण संस्थानों का काफी प्रसार हो चुका है लेकिन अब शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाना जरूरी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के सुधार व ढांचागत विकास पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

प्रोo चंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें।

कृषि मंत्री ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में शेड बनाने के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्कूल के पुराने भवन को असुरक्षित घोषित करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नए भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक,अजय महाजन ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि जिन बच्चों को टैब देकर सम्मानित किया जा रहा है उन्होंने अपना तथा अपने परिवार के साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बच्चों से जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करने के लिए निरन्तर मेहनत जारी रखने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...