बिलासपुर – सुभाष चंदेल
किरतपुर नेरचौक फोरलेन गरामौडा के समीप सरस्वती माता मंदिर में मां का प्रकट दिवस धुमधाम से मनाया गया। जिसमें दुर दराज के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने मां के चरणों में शीश निभाकर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया।
बताते चलें कि ये माता सरस्वती का मंदिर बहुत ही पुराना मंदिर है और यहां पर हर साल माता का प्रकट दिवस मनाया जाता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ ही कई राज्यों के श्रदालु मां के चरणो में हाजरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करते है।
मंदिर के सेवक ने बताया कि इस शुभ अवसर पर विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पंजाब से आये भजन गायक काला गुज्जर एंड पारटि ने मां कि भेंटे गाकर पंडाल में बैठे भक्तों को झुमने पर मजबूर कर दिया। एक से एक बढिया प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान बहादुर सिंह ठाकुर ने भि मां के चरणों में नतमस्तक होकर मां के दर्शन किये।

