हिमाचल में ओवरटेक विवाद : ब्यास नदी से मिला एक शव, दूसरे की तलाश जारी

--Advertisement--

मंडी, 3 जनवरी – अजय सूर्या

सोमवार शाम को पास लेने को लेकर आपस में झगड़ते हुए ब्यास नदी में गिरे दो लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है। शव की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र सरदार चरण सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

इस शव को माहूंनाग डाईविंग एसोसिएशन सुंदरनगर के डाईवर श्याम लाल, शिव राम, तिलक राज, मनु और लक्ष्मण दास ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी के नीचे से ढूंढ निकाला। इस कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और स्थानीय पुलिस ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी भेज दिया गया है। शव को देखने से पता चल रहा है कि गिरने से पहले इसका सिर किसी पत्थर से जोर से टकराया है और सिर पर गहरी चोट लगने के बाद पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरे व्यक्ति की तलाश भी दिन भर जारी रही, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका। इस कारण सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। अगले कल से सर्च ऑपरेशन को फिर से शुरू किया जाएगा।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर के बोल 
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने एक व्यक्ति का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दूसरे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। आज सुबह 9 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था और दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक शव बरामद हुआ है। पुलिस शवों की तलाश भी कर रही है और जो जो साक्ष्य सामने आ रहे हैं, उसी आधार पर मामले की जांच को भी आगे बढ़ा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...