बीएड की खाली सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा में 5 प्रतिशत अंकों की छूट

--Advertisement--

एचपीयू के सभागार में 8 जनवरी को होगी ऑन द स्पॉट राऊंड काऊंसलिंग 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में स्थित निजी बीएड काॅलेजों में खाली पड़े एचपी कोटे के अलावा मैनेजमैंट कोटे की सीटों को भरने के लिए ऑन द स्पॉट राऊंड काऊंसलिंग 8 जनवरी को आयोजित होगी। इन सीटों को भरने के लिए बीते वर्ष सत्र 2023-24 के लिए हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों में 5 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) बीएड एडमिशन की सैंट्रल कमेटी ने सर्वसम्मति से बीएड में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में 5 प्रतिशत अंक की छूट देने का निर्णय लिया। इसके अनुसार 35 प्रतिशत से 30 प्रतिशत अंक यानी कि 53 से कम कर 45 अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को भी काऊंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी है जबकि अन्य वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी) के 45 से कम कर 37 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को काऊंसलिंग के लिए आमंत्रित किया है।

काऊंसलिंग प्रक्रिया विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। सूचना के अनुसार मैनेजमैंट कोटे की बीएड की करीब 31 सीटें और एचपी कोटे की करीब 13 सीटें खाली हैं। शेष बीएड काॅलेजों से इस कोटे की खाली सीटों का ब्यौरा आने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है।

इससे संबंधित विस्तृत जानकारी, काॅलेज वार खाली सीटों का ब्यौरा और जरूरी सूचना विश्वविद्यालय की एडमिशन संबंधित वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...