संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक में मृत मिला चालक, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक मृत अवस्था में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृ

तक व्यक्ति ग्राम पंचायत तडौन के अंतर्गत आने वाले गांव भखयुनडॉ का निवासी था। उसका शव तरघेल के पास ट्रक से बरामद हुआ है।

जानकारी मिली है कि उक्त व्यक्ति मंगलवार को रिश्तेदारी में गया हुआ था। उसके बाद यह घर में आकर स्नान करने के बाद ट्रक में चला गया। बुधवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसे ट्रक में मृत अवस्था में पाया गया।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस थाना भराड़ी से टीम थाना प्रभारी देवावन्द शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...