मनाली विंटर कार्निवलः मालरोड पर महिलाओं की महानाटी, पारंपरिक परिधान में एक साथ थिरकीं 1200 महिलाएं देखें वीडियो

--Advertisement--

मनाली के मालरोड पर 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लूवी नाटी पर एक साथ थिरकीं। बुधवार को महानाटी में 95 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।

कुल्लू – अजय सूर्या

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल का दूसरा दिन कुल्लूवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड पर 1200 से अधिक महिलाएं कुल्लूवी नाटी पर एक साथ थिरकीं।

बुधवार को महानाटी में 95 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 95 महिला मंडल की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।

महानाटी के प्रभारी बालक राम ने बताया कि महानाटी  का थीम पेड़ लगाओ, हिमाचल को स्वच्छ बनाओ रहा। 5 जनवरी को राइट बैंक की महिलाओं की महानाटी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...