पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर हादसा, सेना की गाड़ी से टकराई बाइक, 1 की मौत 1 घायल

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे पर हनुमान मंदिर के समीप मोटरसाइकिल व आर्मी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

मृतक की पहचान देव राज उर्फ काका (47) निवासी घियोरा के रूप में हुई है, जबकि चालक चमन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी घियोरा घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचाराधीन घायल चमन लाल ने पुलिस को दिए बयान के बताया है कि मैं और देव राज बाइक पर पठानकोट की तरफ आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के पास आर्मी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया और सवार की मौत हो गई, जबकि आर्मी वाहन वहां से चले गए।

लोगों ने मुझे सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आर्मी वाहन को जसूर में रोक लिया। आर्मी वालों का कहना है कि हमारे वाहन से मोटरसाइकिल नहीं टकराया है। फिलहाल इस पर जांच चली हुई है कि आखिरकार घटना कैसे घटित हुई है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि पुलिस ने आर्मी वाहन व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...