पशु पालकों के लिए आरंभ की 500 करोड़ की दूध गंगा योजना: बुटेल

--Advertisement--

सीपीएस ने कँडवाड़ी में कॉफ रैली बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेता पशु पालकों को पुरस्कार किए वितरित

पालमपुर 03 जनवरी – हिमखबर डेस्क

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है और दूध और दुग्ध उत्पादों से पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के नए एवम वैज्ञानिक तरीके खोज रही है जिससे कि बेरोजगार और शिक्षित युवा इस व्यवसाय की तरफ आकर्षित हों और पशु पालन इन युवाओं के लिए आय का साधन बन सके।

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने बुधवार को कंडवाड़ी में प्रोजेनी टेस्टिंग जर्सी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कॉफ रैली में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने पशु पालकों के लिए 500 करोड़ रूपये की दूध गंगा योजना आरंभ की गई है जिसके तहत गांवों से दूध एकत्रित कर कलस्टर स्तर पर चिलिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा करेगी तथा आम जनमानस की सुविधाओं के लिए बेहतरीन कदम  उठाए जाएंगे। बुटेल ने कहा कि कंडवाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा इसके साथ ही कुल्हाणी तथा सपेरू से पडियार खर वाया सरसौला, कलौरी माता से कठियार-गजियाड़ा तक सड़क निर्माण के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में 2 श्रेणियों में 0 से 6 माह और 6 से 12 माह की  बछड़िओं में  कुल 50 बछड़िओं के बीच में प्रतिस्पर्धा हुई।  0 से 6 माह के वर्ग में कण्डबाडी के देश राज की जर्सी बछड़ी प्रथम आई। गंगो देवी ननाहर , रजनी देवी गहर  की  बछड़ियां  क्रमशः द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीतने में सफल रहीं।

6 से 12 माह की श्रेणी में विजय कुमार सलियाना की जर्सी बछड़ी प्रथम, नैन से शक्ति चँद की बछड़ी द्वितीय, संसार चँद कण्डबाडी की बछड़ी तृतीय पुरस्कार जीतने मे सफल रही। मुख्यातिथि ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, नकद पुरस्कार, 50 किलो फीड, कैल्शियम, प्रशस्ति पत्र और अन्य पशु उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए।

इससे पहले सहायक निदेशक डा अनीश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के मंडलाध्यक्ष त्रिलोक, लोकेन्द्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य श्रेष्ठा ,अमर सिंह, अजीत, निशा, शशिपाल, अमरनाथ सेठी, कुल्तार, विजय वालिया   ,राजेंदर, प्यार चँद प्रधानाचार्य मनोहर लाल ,उपनिदेशक डॉ लाल गोपाल, डॉ राजेश राणा ,वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पालमपुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...