जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक तीन घंटे में पूरा होगा रोमांच का सफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पठानकोट-जोगिंद्रनगर हेरिटेज रेलवे लाइन पर जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक रेलगाड़ी में रोमांच का सफर महज तीन घंटे में पूरा होगा। इसकी तमाम औपचारिकताओं को पूरा करते हुए शुक्रवार को दो बोगियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची रेलगाड़ी में मौजूद रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों की निरीक्षण टीम ने संकेत दिए हैं।

नए साल से पहले कांगड़ा घाटी में दो रेलगाड़ियों को दौड़ाने की योजना है। इसमें एक रेलगाड़ी सुबह और दूसरी शाम के समय चलेगी। शुक्रवार को बैजनाथ पपरोला से सुबह 9:30 बजे जोगिंद्रनगर के लिए रवाना हुई रेलगाड़ी 11:30 बजे स्टेशन में पहुंची। दोपहर 12:38 बजे पर बैजनाथ पपरोला के लिए वापस रवाना हुई रेलगाड़ी दोपहर 2:15 बजे स्टेशन पहुंची। इसके उपरांत यह रेलगाड़ी कांगड़ा की ओर रवाना हुई।

जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से करीब 80 किलोमीटर दूर कांगड़ा जंक्शन के लिए चार बोगियां रेलगाड़ियों के साथ चलाई जाएंगी, जिसमें करीब 200 से अधिक यात्री सफर कर पाएंगे।

रविंद्र रावत, स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के बोल

करीब 80 किलोमीटर दूर कांगड़ा मंदिर तक प्रत्येक यात्री को 40 रुपये का किराया अदा करना होगा। बैजनाथ पालमपुर से यात्रियों को 30 रुपये चुकाने होंगे। इस रूट के अधीन आने वाले अन्य रेलवे स्टेशन, सुलह, परौर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी के यात्रियों को भी रेलगाड़ी में सस्ते व सुहाने सफर का लाभ मिलेगा।

जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को दो बोगियों के साथ पहुंची रेलगाड़ी में रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण कर ट्रैक व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया है। फिलहाल कांगड़ा तक रेलगाड़ियां दौड़ेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...