जमीन-जायदाद के झगड़े में व्यक्ति की मौत, भाभी पर ह.त्या का मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत आने वाले सराज के शिकावरी में जमीन-जायदाद के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक की रिश्ते में भाभी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भाइयों के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है जोकि शुक्रवार को हत्या की घटना में तबदील हो गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम के वक्त जब कुंजी लाल पुत्र गंगा राम निवासी शिकावरी की पारिवारिक संपत्ति के सिलसिले में अपने भाइयों के साथ बहसबाजी चल रही थी, तो इसी दौरान उसकी भाभी भी बीच में कूद पड़ी और उसे धक्का मार दिया।

इससे कुंजी लाल घटनास्थल पर गिर गया और जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सभी के बयान कलमबद्ध किए हैं।

मृतक के परिवार के अन्य सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने भाभी भुवनेश्वरी देवी पत्नी तारा चंद निवासी गांव शिकावरी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के बोल

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज नेरचौक भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...