चरस की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

--Advertisement--

12 दिसंबर को पुलिस थाना बंजार की टीम ने पलाहच सड़क पर घर्टगाड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार का निरीक्षण किया। 

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार में 1.940 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर को पुलिस थाना बंजार की टीम ने पलाहच सड़क पर घर्टगाड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार का निरीक्षण किया।

इस दौरान कार सवार हरिंद्र कुमार निवासी ऊंचा गांव कुनिहार और असलीम निवासी हाटकोट अर्की के कब्जा से 1.286 चरस किलोग्राम बरामद हुई।

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस थाना बंजार की टीम ने साच समीप तांदी संपर्क मार्ग में नाकाबंदी के दौरान तिजेंद्र सिंह निवासी गांव गाडा बंजार के कब्जा से 654 ग्राम चरस बरामद की।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत हासिल की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...