आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, बुरी तरह जख्मी महिला पीजीआई रेफर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर में वार्ड नंबर आठ और दस में आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा है। एक घायल महिला को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

जबकि एक व्यक्ति के हाथ का अंगूठा कुत्ते ने लगभग अलग ही कर दिया है। घायल सभी लोगों को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया।

शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के नगर परिषद के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। वर्ष 2022 के नवंबर माह में शहर में तीन साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला था। एक साल बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है।

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। इस आतंक के बाद नगर परिषद और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे 52 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी समराला (डिडवीं टिक्कर) हमीरपुर बाईपास की ओर अपने काम पर जा रहा था।

जब वह गौतम कॉलेज से मुख्य सड़क की ओर जा रहा था तो अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ते ने प्रवीण पर इतना जोरदार हमला किया वह जमीन पर गिर गया।

कुत्ते ने प्रवीण को कई जगह काटा। अंगूठे को कुत्ते ने हाथ से लगभग अलग ही कर दिया है। थोड़ी ही देर बाद कुत्ते के काटने से चार लोग जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचे।

इनमें वार्ड नंबर आठ की एक महिला की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। बुधवार को पूरा दिन इस कुत्ते का आतंक शहर में बना रहा।

नगर परिषद हमीरपुर अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास के बोल

नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि पागल कुत्ते ने बुधवार सुबह पांच लोगों को काटा है। नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को रेस्क्यू कर लिया गया है।

इस कुत्ते ने लोगों के अलावा अन्य कुत्तों को भी काटा है। उनको भी पकड़कर वैक्सीनेशन करवा दी गई है। नगर परिषद आवार कुत्तों को पकड़ने के लिए दोबारा अभियान चलाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...