कांस्टेबल शिवाली बनीं हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की वीडियो एनालिस्ट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले बंगाणा के लखरूंह गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल शिवाली ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) की वीडियो एनालिस्ट बन गई हैं।

वीडियो एनालिस्ट बनने वाली वह पहली महिला कांस्टेबल हैं। वीडियो एनालिस्ट के लिए करीब 40 लोगों ने आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अगस्त में हुई थी।

शिवाली धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके पति अरुण ठाकुर भी हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल हैं और हिमाचल क्रिकेट संघ में अंपायर हैं।

शिवाली ने बताया कि वीडियो एनालिस्ट बनने की प्ररेणा उन्हें पति से मिली। पति अरुण राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...