शाहपुर: चड़ी की मनु उपाध्याय ने व्यक्ति की जान बचा पेश की मानवता की मिशाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समोट में आउट सोर्स पर तैनात स्टाफ नर्स ने एक व्यक्ति की जान बचाकर मिसाल पेश की है। मिली जानकारी के अनुसार द्रम्मण-चुवाड़ी रूट की बस में सफर के दौरान स्टाफ नर्स मनु उपाध्याय की साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने में अचानक तेज दर्द उठा।

दर्द से तड़प रहे 37 साल के मरीज के लिए बस में सवार यात्री आगे नहीं आए तो मनु ने तुरंत अपनी सीट से उठकर व्यक्ति की नब्ज देखी और उसे सीपीआर दी। इससे व्यक्ति की जान बच गई। 15 से 20 मिनट के बाद व्यक्ति ठीक हो गया। इसके बाद उसके परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।

बस में सवार यात्रियों ने मनु उपाध्याय की जमकर तारीफ की। कांगड़ा जिले के चड़ी (धर्मशाला) की मनु उपाध्याय पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में आउट सोर्स पर स्टाफ नर्स तैनात हैं। शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह परिवहन निगम की द्रम्मण-चुवाड़ी रूट की बस से ड्यूटी पर जा रही थीं। इस दौरान अचानक साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने में दर्द उठा और वे तड़पता हुआ बेहोश होने लगा।

यह देखकर सवारियां उससे दूर जाकर खड़ी हो गईं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी थे। उन्होंने तुरंत मरीज की नब्ज टटोली। बताया कि मरीज की नब्ज कम होती जा रही थी। उन्होंने तुरंत मरीज को सीपीआर देने का निर्णय लिया। 10 से 15 मिनट तक सीपीआर देने के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा।

उन्होंने इस बारे में व्यक्ति के परिजन और एंबुलेंस को भी सूचित किया। बताया कि बस के चालक-परिचालक ने भी सहयोग करते हुए बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। बहरहाल, आधे घंटे के बाद मरीज के परिजन पहुंचे और व्यक्ति को साथ ले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...