अवैध शिकार करने वाले की सूचना देने वाले को मिलेगा एक लाख इनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार एक लाख रुपये का इनाम देगी। व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

यह बात हाल ही में भरमौर में हुई जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही थी। इसको लेकर बैठक की कार्यवाही में भी लिखित जानकारी दी गई है, जिससे जंगलों में अवैध रूप से होने से वाले वन्य जीवों के शिकार को रोका जा सके।

जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के जंगलों में सर्दियों में अवैध शिकार रोकने के लिए विधानसभा में विधायक डॉक्टर जनक राज ने मुद्दा उठाया था। जब जनजातीय विकास मंत्री भरमौर दौरे पर आए तो उन्होंने जनजातीय विकास समिति की बैठक ली।

इसमें वन विभाग, वन्य प्राणी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें उन्होंने कहा था कि वन्य जीवों का अवैध शिकार रोकने के लिए सरकार ने विशेष योजना बनाई है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि जंगलों के साथ रहने वाले लोगों को इस बाबात जागरूक करें, जिससे लोग वन्य जीवों का शिकार करने वालों की सूचना विभाग को दे सकें।

सरकार की यह मुहिम सर्दियों में वन्य जीवों की सुरक्षा कर सकती है। एक लाख का इनाम पाने के लिए लोग शिकारियों की सूचना विभाग को दे सकते हैं। ऐसे में इस बार सर्दियों में वन्य जीवों के अवैध शिकार में भी कमी आ सकती है।

विधायक डॉक्टर जनक राज के बोल

विधायक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि उन्होंने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। जनजातीय विकास मंत्री ने शिकारी की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की बात कही है। इससे भरमौर के जंगलों में वन्य जीवों का शिकार कम होगा।

वन मंडलाधिकारी भरमौर नरेंद्र ठाकुर के बोल

वन मंडलाधिकारी भरमौर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जनजातीय विकास समिति की बैठक में मंत्री की अध्यक्षता में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। कहा कि जो व्यक्ति विभाग को शिकारी की सूचना देगा, उसकी जानकारी विभाग गुप्त रखेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...