इंदौरा की मंड मियानी सडक़ पर सफर जोखिम भरा

--Advertisement--

बरसात में पौंग बांध के ओवर फ्लो पर पानी छोडऩे से क्षतिग्रस्त हुआ था मार्ग, विभाग ने नहीं ली सुध

इंदौरा – शम्मी धीमान

लोक निर्माण विभाग के मंडल इंदौरा के तहत पड़ती वाई इंदौरिया से पराल वाया मंड मियानी सडक़ मार्ग अरनी यूनिवर्सिटी के पास दो जगहों पर बेहद खराब स्थिति में है। इस कारण लोगों को इस सडक़ मार्ग से जाने-आने की असुविधा हो रही है।

यह सडक़ मार्ग अरनी यूनिवर्सिटी के पास दो जगहों से बेहद खराब स्थिति में है। बारिश होने पर पानी व कीचड़ से भर जाता है,जिससे राहगीरों व वाहन चालकों का जाना-आना मुश्किलों भरा है। इससे लोगों में आक्रोश है।

यह सडक़ मार्ग बरसात के दिनों में पौंग बांध का फालतू पानी ओवर फ्लो छोड़े जाने पर क्षतिग्रस्त हुई थी परंतु अभी तक सबंधित विभाग ने इसकी सुध नहीं ली, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ी है।

इस खराब सडक़ मार्ग से विभिन्न पंचायतों के लोग आते जाते है और इस सडक़ मार्ग के पास अरनी यूनिवर्सिटी स्थित है। यहां प्रतिदिन सैंकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है और उन्हें इस सडक़ मार्ग के इन खराब हिस्सों को पार करना पड़ता है। बारिश होने पर इस सडक़ के क्षतिग्रस्त हिस्सों की हालत और खराब हो जाती है।

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस सडक़ मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द रिपेयर करने की मांग की है ताकि यहां से गुजरना आसान हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन को धार देने का बनाया रोडमैप, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन...

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...