फॉर्मा कंपनी में काम करने वाले परविंदर फांकर की रातों रात बदली किस्मत, ड्रीम 11 पर जीत लिए दो करोड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कहते हैं न कि जब किस्मत पलटती है तो पल भर में खुशियों की भरमार आ जाती है। ऐसा ही वाक्यां कुछ हिमाचल प्रदेश के बुशहर रामपुर तहसील के अंतर्गत पंद्रह-बीस क्षेत्र के परविंदर फांकर के साथ हुआ। बीते चार साल से बेटिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम इलेवन पर अपनी किस्मत आजमा रहे परविंदर फांकर गुरुवार को करोड़पति हो गए।

गुरुवार को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में परविंदर फांकर ने ड्रीम इलेवन पर अपनी टीम बनाई। उनकी टीम पहले नंबर पर आ गई, जिसके बाद वो दो करोड़ रुपये जीत गए।

रामपुर तहसील में इतनी ज्यादा राशि जीतने वाले परविंदर अभी तक पहले व्यक्ति हैं। परविंदर चंडीगढ़ में एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं और ये राशि जीतने पर उन्होंने खुशी जताई है।

परविंदर फांकर ने उन्होंने बताया कि वो चार साल से ड्रीम इलेवन खेल रहे हैं और आईपीएल में करीब 45 हजार रुपये अब तक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये राशि अभी उनके खाते में नहीं आई है और रुपये डालने का प्रोसेस जारी है। वो यह राशि पाकर बहुत खुश हैं और इलाके के लोग सुबह से लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...