शरीर पर कट के निशान, मणिकर्ण मेंं मिले युवक-युवती के शवों की पहचान, निकले रूस के नागरिक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के तेगड़ी में मिले युवक व युवती के शव की पहचान रूस के नागरिक के रूप में हुई है। इस बारे में कुल्लू पुलिस द्वारा रूसी दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।

कुल्लू के एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि फिलहाल इन दोनों की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या की है, इस बारे में कुल्लू पुलिस की टीम द्वारा छानबीन की जा रही है। कुल्लू पुलिस के द्वारा युवक व युवती के समान को भी जब्त कर लिया गया है और उनमें मिले दस्तावेजों के आधार पर यह दोनों रूस के नागरिक पाए गए हैं। युवक व युवती के शरीर पर कट के निशान भी हैं।

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, वहीं इस बारे रूसी दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।

गौर रहे कि युवक व युवती का शव तेगड़ी में गर्म पानी के कुंड में तैरते हुए पाए गए थे। यह एक कैंपिंग साइट है और आजकल यह कैंपिंग साइट बंद पड़ी हुई है। ऐसे में रूस के यह दोनों नागरिक किस तरह से यहां पर पहुंचे और किस तरह से यह घटना सामने आई, इस बात को कुल्लू पुलिस द्वारा विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...