सरकार की तरफ से परिवार को मिली थी 24 बीघा ज़मीन, बिना बताए बेच दी हिस्से की ज़मीन

--Advertisement--

सरकार की तरफ से परिवार को मिली थी 24 बीघा ज़मीन, बिना बताए बेच दी हिस्से की ज़मीन

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन के उपमंडल नालागढ़ के रीतयोड की शेष कुमारी पत्नी जसबीर सिंह ने अपने परिवार पर ज़मीन को लेकर गम्भीर आरोप लगाए। शेष कुमारी ने बताया कि हमारे परिवार को सरकार की तरफ से 24 बीघा जमीन मिली थी। जिसके आठ हिस्से बनते थे लेकिन हमारे परिबार वालों ने बिना बताए हमारे हिस्से की ज़मीन बेच दी। अब हमारे पास अपने नाम की कोई ज़मीन नहीं है।

उन्होंने बताया कि मेरे पति बीमार रहते हैं। इसलिए मुझे ही न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। शेष कुमारी ने कहा कि मेरा एक लड़का है उसे भी मारने की धमकियां देते है। हम दोनों मां बेटा सात सालों से राजस्व विभाग के चक्कर काट रहे है लेकिन कहीं भी हमारी सुनवाई नहीं हुई।

1100 नम्बर पर भी कंपलेंट की लेकिन वहां भी कुछ हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जब हमने पटवारी से पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरे पास इस जमीन के बिकने का कोई रिकॉर्ड नही है जिसे ये ज़मीन बेची है उनके नाम कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। शेष कुमारी ने सरकार से गुहार लगाई है कि हमे अपने हिस्से की ज़मीन दिलाई जाए।

एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल के बोल 

एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि मामला ध्यान में आया है, तहकीकात की जा रही है।

विधायक नालागढ़ के.एल ठाकुर के बोल

विधायक नालागढ़ के.एल ठाकुर ने कहा कि आपके माद्यम से ही मुझे ये जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी जानकारी लेने बाद उनकी समस्या का हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...