सराज के मझाखल गांव में 20 कमरों का मकान जलकर राख, 1 करोड़ से अधिक का नुक्सान

--Advertisement--

सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तूंगाधार के गांव मझाखल में शुक्रवार सुबह 6 परिवारों का अढ़ाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है।

मंडी – अजय सूर्या

सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तूंगाधार के गांव मझाखल में शुक्रवार सुबह 6 परिवारों का अढ़ाई मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने से 4 परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा जबकि 2 के पास थोड़ा-बहुत सामान बच गया है।

आग लगने का कारण रसोई गैस से हुआ रिसाव माना जा रहा है, जिससे प्रति परिवार को करीब 20-20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। मकान में जैसे ही आग लगी, अंदर फंसे लोगों को अन्य लोगों ने बाहर निकाल लिया जिससे किसी प्रकार का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए और अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन विभाग की टीम व स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और सब कुछ राख हो गया।

उधर, सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सचिव व पूर्व सीडी सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश रेड्डी व पूर्व मिल्कफैड के चेयरमैन चेत राम ठाकुर ने घटना के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। इन नेताओं ने भी प्रभावितों की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार थुनाग अमित कलथैक के बोल

कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार थुनाग अमित कलथैक ने बताया कि आग की भेंट चढ़ा मकान 6 हिस्सेदारों का एक मुश्तरका मकान था जिसमें 20 कमरे थे। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 4 परिवारों को 10-10 हजार व अन्य को 5-5 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई है। इसके अलावा इन परिवारों को 2-2 तिरपाल के साथ साथ राशन सामग्री भी मुहैया करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...