घर से स्कूल गई थी नाबालिग, पर लौटी नहीं, पुलिस ने महज 4 घंटे में नालागढ़ से ढूंढ निकाली छात्रा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना नादौन के तहत आने वाले एक क्षेत्र की नाबालिग को पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है। नाबालिग के परिजनों ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी स्कूल गई, लेकिन लौट कर वापस नहीं आई।

बीते गुरुवार शाम के समय शिकायत दर्ज करवाई गई तथा पुलिस की टीम नाबालिग की तलाश में जुट गई। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए गुरुवार देर रात को लडक़ी की तलाश में पुलिस नालागढ़ पहुंची और उसे हमीरपुर लेकर लौट आई।

डीएसपी हैडक्वार्टर रोहिन चंद डोगरा के बोल

डीएसपी हैडक्वार्टर रोहिन चंद डोगरा ने बताया कि गायब हुई लडक़ी को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी स्कूल गई, लेकिन शाम को वापस लौटकर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अब नाबालिगा के माननीय न्यायालय में बयान होंगे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...