जंगल में 40 वर्षीय युवक की लाश, साथ में मिले जूते और अन्य सामान

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल मुख्यालय करसोग से लगभग 5 किलोमीटर दूर नालागढ़ी के पनौताधार जंगल में पालीनाग मंदिर के समीप शुक्रवार प्रात: एक शव क्षत विक्षप्त हालत में मिला है, जिसकी पहचान राजकुमार पुत्र हरि सिंह गांव बालणां आयु लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस थाना करसोग को सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी मोहन जोशी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने शव को कब्जे में लिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू की।

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर के बोल

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पनौताधार जंगल में एक शव रहस्यमय में परिस्थितियों में मिला है, जिसकी पहचान राजकुमार के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, सुनसान जंगल में पड़ा हुआ शव घास काटने गई महिलाओं द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि मृतक के पास कुछ जूते तथा अन्य बिक्री योग्य सामान मिला है, मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...