होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू

--Advertisement--

ताजगंज के होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाकर दरंदिगी की थी।

हिमखबर डेस्क

आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली।

ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली।
वह फूट-फूटकर रो रही थी।

पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया।

होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।

एसीपी सदर अर्चना सिंह के बोल

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...