दुखद: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का निधन, 105 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

--Advertisement--

जेपी नड्डा के करीबी दोस्त सुभाष शर्मा ने बताया कि बुआ तीन दिनों से बीमार चल रही थीं। सुबह 7 बजे उनका निधन हुआ।

हिमखबर डेस्क

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा की बुआ गंगा देवी शर्मा का 105 साल की उम्र में निधन हो गया। कुल्लू के गांधी नगर स्थित निवास में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जेपी नड्डा के करीबी दोस्त सुभाष शर्मा ने बताया कि बुआ तीन दिनों से बीमार चल रही थीं। सुबह 7 बजे उनका निधन हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर एक बजे कुल्लू पहुंच गए हैं। गंगा देवी के निधन के बाद उनके निवास स्थान पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है।

गौर रहे कि गंगा देवी रिश्ते में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ लगती हैं। जेपी नड्डा जब भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे पर आते तो वह अपनी बुआ से मिलने अवश्य जाते थे।

जेपी नड्डा की बुआ के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, डॉ सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर और सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नड्डा और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...