मिस एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शिमला के थरोच की साक्षी फर्स्ट रनरअप

--Advertisement--

जुलाई में ढली स्थित रॉयल रेजेंसी होटल में मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल/ मिसेज एशियन दिवा के लिए हुए ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें शिमला से दो युवतियां शामिल थीं।

शिमला – नितिश पठानियां

मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल सीजन-2 में शिमला जिले के नेरवा की थरोच पंचायत की साक्षी फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, समरहिल की मोनिका शर्मा को मिस हिमाचल का खिताब मिला।

जुलाई में ढली स्थित रॉयल रेजेंसी होटल में मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल/ मिसेज एशियन दिवा के लिए हुए ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें शिमला से दो युवतियां शामिल थीं।

हाल ही ब्लू रिकॉर्ड्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोनीपत के एंटिला रिसार्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इन्होंने कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

वहीं, चौपाल के थरोच गांव की रहने वाली साक्षी ने कहा कि इस कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनके पिता रमेश चंद और माता शांती देवी ने उनका पूरा सहयोग दिया है।

साक्षी ने कहा कि आगे जो भी अवसर मुझे मिलेगा, उसमें भी बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगी। कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इन्हें सम्मानित किया।

समरहिल शिमला की सांगटी निवासी मोनिका शर्मा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। वहीं इससे पहले मुंबई में भी उन्होंने मॉडलिंग की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता लक्ष्मीधर और माता सुषमा को देती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...