राज्य स्तरीय योगा स्पर्धा में ज्वाली स्कूल सेकेंड

--Advertisement--

ताईक्वांडो में वंश कौंडल ने जीता गोल्ड मेडल, स्कूल पहंुचने पर मेधानियों को किया सम्मानित

ज्वाली – अनिल छांगू

बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योगा एवं ताईक्वांडो स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का प्रदर्शन शानदार रहा। योगा में राज्य स्तर पर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, ताईक्वांडो में वंश कौंडल ने स्वर्ण, तुषार चौधरी और अक्षित धीमान ने रजत और हर्ष कश्यप ने कांस्य पदक जीता।

योगा स्पर्धा में रोहनीश और निखिल को उम्दा प्रदर्शन करने पर द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर मेधावियों को प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा ने मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

स्कूल के डीपीई एवं योगा प्रशिक्षक अजय कुमार, पीईटी सुशील कुमार और प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि ऊना के बसदेरा में आयोजित स्टेट हैंडबाल स्पर्धा में भी स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा।

इसमें उदय, अनमोल, अंकुश चौधरी, संदीप थापा और अर्नव की टीम ने राज्य स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं, ताईक्वांडो में सौरभ चौधरी, तुषार चौधरी, समर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य यशपाल सिंह, प्रवक्ता वंदना धीमान, जीवन ज्योति, अनिल भंडारी, रोहिणी, कमल कुमार, राम कुमार, मोनिका डोगरा, शालिनी, ओपिंद्र शर्मा, अजय कुमार, भुवनेश कुमार, कविता, गुरप्रीत कौर, रामेश्वर सिंह, शालिनी, पवन कुमार, कपिल देव व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...