डॉ बीएस पठानिया ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत, सलाना जलसे में छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
शाहपुर – नितिश पठानियां
अभिषेक पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें डॉ बी एस पठानिया , कार्यकारिणी निदेशक द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षय अग्रवाल,ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्ले वे विधि के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जाता है।
उन्होंने बताया कि स्कूल में समय समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों गतिविधियां करवाई जाती है। स्कूल के चैयरमैन देसराज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यतिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वहीं मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया,साथ ही नशे जैसी बुराइयों ने दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि हमें चांद पर पहुंचने का लक्ष्य रखते है तभी तारों तक पहुंच पाते हैं। इसलिए जीवन मे कामयाब होने के लिए मेहनत बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि जिस लक्ष्य को लेकर हम चल रहे हैं उसे पहली कोशिश से हासिल कर लें। लेकिन हमें लक्ष्य से भटकना नहीं है बल्कि असफल होने की सूरत में दोगुनी मेहनत करनी है। उन्होंने अभिवावकों से भी अपील की है कि अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें।

