नगरोटा बगवां: दोहरे हत्याकांड का आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर, पत्नी और बेटी 18 नबंवर तक न्यायिक रिमांड पर

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत जसौर पंचायत में 2 नबंवर को हुए दोहरे मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी की पत्नी व बेटी को माननीय न्यायालय ने 18 नबंवर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले दोनों को न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की पत्नी ने मर्डर के दौरान प्रयोग की गई बंदूक को पुलिस को अपने घर से बरामद करवाया। आज समय अवधि समाप्त होने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि नगरोटा बगवां के थाना प्रभारी  रमेश ठाकुर एवं पुलिस टीम ने दोहरे हत्याकांड कर भागे आरोपी की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाए हुए है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने को निरंतर प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...