स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम का आयोजन।
हमीरपुर – ज्योति पठानियां
जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था द्वारा डाबर इण्डिया लिमिटेड के CSR के सहयोग से स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता कार्यक्रम के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनोह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनोह, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुदर महादेव जिला हमीरपुर के लगभग 1025 बच्चो व अध्यापकों को पौष्टिक आहार वितरित किए गए।
साथ ही बच्चों को पौष्टिक आहार, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही क्वीज प्रतियोगिता व एड्रेस लिखने की गतिविधियां की।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार भारद्वाज (एम. के.भारद्वाज) व प्रोजैक्ट मैनेजर ज्योति पठानिया ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समुदाय को उपरोक्त विषयों पर जागरूक करना व संरक्षण करना है ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित रहे।
वह हमारा पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। इन्हीं लक्ष्यों के तहत जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था पिछले 15 सालों से कार्य कर रही है वह समुदाय के सहयोग के साथ समय-समय पर इस तरह का आयोजन करवाती रहती है।

जिसमें समाज की सहभागिता बहुत ही आवश्यक है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रह सके और उन्होंने बच्चों से अपील की सभी पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक आहार वह खेलकूद में भी अपनी भागीदारी निभाते रहे।

