महिला ने भाईयों संग की पति व सास की पिटाई, पत्थर से हमला

--Advertisement--

ऊना, 24 अक्तूबर – अमित शर्मा

शहर के शिव नगर मोहल्ला में एक महिला ने अपने भाईयों संग पति व सास को पीट डाला। इस दौरान सास पर पत्थर से भी हमला किया गया है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल व उपचार करवाया गया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी समेत उसके दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार निवासी वार्ड आठ शिव नगर मोहल्ला ने बताया कि सोमवार शाम घर पर पहुंचने पर पत्नी सुनीता देवी व उसकी माता के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इतने में पत्नी सुनीता देवी ने अपने मायके घर फोन कर अपने दोनों भाइयों रणजीत सिंह व रविंद्र सिंह निवासी नंगड़ा को बुला लिया।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने अपने मायके वालों के सामने उस पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए। इसी दौरान दोनों सालों ने मारपीट की तथा जितेंद्र की माता के सिर पर पत्थर से बाहर किया। इतना ही नहीं इसमें पत्नी ने लातें मारी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई।

एसपी ऊना अर्जित सेन के बोल

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...