चंबा के गोठ में महिला की हत्या; सूचना मिलते ही किहार पुलिस रवाना, शुरू की छानबीन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

उपमंडल की दूरस्थ चांचुच नाला के गोठ में कथित तौर पर महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाते ही किहार पुलिस थाना से टीम मौके की ओर रवाना हो गई।

दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते पुलिस टीम के वापस लौटने पर ही घटना की सही वास्तविकता का पता चल पाएगा। मृतका व आरोपी दोनों ही जम्मू-कश्मीर राज्य के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार इन दिनों जम्मू-कश्मीर राज्य के भलेश क्षेत्र का बकरवाल परिवार अपनी भेड़-बकरियों को लेकर ठहरा हुआ था।

इस परिवार की विवाहिता बेटी सुसराल पक्ष में मनमुटाव के चलते वापस अधवारी में अपने परिजनों के पास लौट आई थी।

बताया जा रहा है कि रविवार को ससुराल पक्ष के लोग अधवार पर आ पहुंचे, जहां कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वापस लौट गए।

घटना के वक्त मौके पर दो महिलाएं ही मौजूद थी।परिवार के शेष लोग भेड़- बकरियों के साथ बाहर थे। मृतका के भाइयों के वापस लौटने पर इस घटना का पता चल पाया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना को पुलिस दी।

सूचना के बाद वास्तविकता जांचने के लिए पुलिस मौके को रवाना हो गई है। उधर, ग्राम पंचायत भांदल के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस टीम के वापस लौटने के बाद ही घटना की वास्तविकता से पर्दा हट पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...