नालागढ़ में तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचली मासूम बच्ची, दर्दनाक मौत…चालक फरार

--Advertisement--

नालागढ़, 23 अक्तूबर – रजनीश ठाकुर 

उपमंडल में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। टिप्पर चालक द्वारा लापरवाही व तेज रफ्तारी से ओवरटेक करने के चलते यह हादसा पेश आया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम दत्तोवाल में एक तेज रफ़्तार टिप्पर (HP12-D-4986) ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए बच्ची को नालागढ अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं, टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक बच्ची की पहचान राखी कुमारी पुत्री शत्रुघ्न साहनी गांव राजनगर कसियोना जिला मधुवनी बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...