चरस की बड़ी खेप संग पकड़े तीन लोग, डाढ की 45 वर्षीय महिला भी शामिल

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट 

चौंतड़ा पुलिस द्वारा 414 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार घट्टा पुलिस चौकी द्वारा चौंतड़ा की ओर से आ रही मारुति कार को जांच के लिए रोका, तो कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो व्यक्ति अगली सीट पर बैठे थे तथा एक महिला पीछे वाली सीट पर थी।

पुलिस द्वारा गाड़ी का डैशबोर्ड खोला, तो उसमें से एक पैकेट नीचे मैट पर गिरा। पुलिस द्वारा उस पैकेट को खोला गया, तो उसमें से 414 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस द्वारा इस मामले में चालक सुनील कुमार 46 वर्ष गांव दराटी पोस्ट आफिस लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा, प्रदीप कुमार 32 वर्ष गांव व डाकखाना लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा तथा राम प्यारी उम्र 45 वर्ष गांव डाढ तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ईडी ने कोलकाता में फ्रीज किए टीएमसी के 440 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी को...

100 साल का गौरवशाली इतिहास, अब 51 छात्रों तक सिमटा धर्मशाला का ब्वायज स्कूल

70 कनाल का कैंपस, सिर्फ 51 विद्यार्थी… धर्मशाला के...

चार साल बाद भी नूरपुर फोरलेन अधूरा धूल-मिट्टी और जाम से जूझ रहे लोग

828 करोड़ रुपए की परियोजना अधर में, तय समय...