देवभूमि हिमाचल में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म, बाप व चाचा गिरफ्तार

--Advertisement--

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रिश्ते तार-तार होने का यह मामला अपने आप में चौकाने वाला है। देवभूमि हिमाचल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया। अदालत ने कथित आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

चम्बा – भूषण गुरुंग

देवभूमि हिमाचल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिला चंबा में एक नाबालिक लड़की ने अपने पिता व चाचा पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर कथित आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां ने पुलिस थाना पहुंच कर यह शिकायत की। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके बाप व चाचा ने उसके साथ कई बार रेप किया। उन्होंने उसे धमकाया था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा।

यही वजह रही कि वह डर से मुंह नहीं खोला। नाबालिक ने बताया कि हिम्मत जुटा कर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मां और बेटी का बयान दर्ज करने के बाद तुरंत प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एसपी चंबा के बोल

मामले की पुष्टि एसपी चंबा ने की है। उन्होंने बताया कि वीरवार को उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा तो साथ ही पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुट गई है। जल्द ही अपनी जाँच प्रकिया को पूरा कर पुलिस मामले को अदालत के समक्ष पेश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...