अजब मामला: प्रेमी ने की महिला की हत्या, लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे साथ, सरेंडर करने थाने पंहुचा

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

हरियाणा के चरखी दादरी के वार्ड-16 स्थित एक मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी संदीप खुद चलकर थाने पहुंचा और अपने जुर्म का इकरार किया।

इसके बाद पुलिस उसे लेकर मकान पर पहुंची तो वहां फर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका सुदेश (35) मूलरूप से कलियाणा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी बादशाहपुर हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन होने के कारण वो पिछले आठ माह से बलकरा गांव निवासी संदीप के साथ वार्ड-16 स्थित एक किराये के मकान में रह रही थी।

संदीप पेशे से चालक है और शुक्रवार शाम ही वो घर आया था। शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद संदीप ने सरोज की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और फर्श पर ही शव को छोड़कर सिटी थाने पहुंच गया।

उसने पुलिस को बताया कि उसने सरोज की हत्या कर दी है और किराये के मकान में रसोईघर के सामने पड़ा है। इसके बाद बस स्टैंड चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया और सिटी एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस के पहुंचने के एक घंटे बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने रसोईघर के सामने पड़े शव की करीब 30 मिनट तक जांच की। वहीं, पुलिस को मृतका सरोज के गले से चुन्नी भी बरामद हुई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मृतका की मां और भाई भी मौके पर पहुंच गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गांधी चौक के पास मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, शरीर पर थे चोट के निशान

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना हमीरपुर के तहत गांधी चौक के...

सुक्खू सरकार का बड़ा दांव, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

सीएम सुक्खू ने किसानों और पशुपालकों को लेकर की बड़ी घोषणाएं, MSP बढ़ाने की घोषणा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी के लिए आज का...

डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चम्बा - भूषण गुरुंग पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में...