मेहमान ने 15 साल की किशोरी से की दरिंदगी, सलाखों के पीछे आरोपी

--Advertisement--

शिमला, 09 सितम्बर – नितिश पठानियां

घर पर मेहमान बनकर रहने आए एक शख्स ने नाबालिग से दरिंदगी कर डाली। आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया और इसका खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिमला जिला के रामपुर उपमंडल का है।

शिकायत के अनुसार आरोपी युवक रणजीत राणा शिमला का रहने वाला है। वह किसी काम के सिलसिले में रामपुर आया था। चार सितंबर को वह मेहमान बनकर पीड़िता के घर पर रुका था। घर में पीड़िता अपनी दादी के साथ रह रही थी।

आरोप है कि रात के समय जब एक कमरे में 15 साल की किशोरी सो रही थी, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित किशोरी ने आपबीती दादी को बताई। दादी की तहरीर पर रामपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...