हिमाचल:16 वर्षीय नाबालिग ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी ​शिमला के साथ लगलेत चायली गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग के शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग का शव अपने घर के समीप एक जंगल में पेड़ के साथ लटका हुआ था।मृतक की पहचान लक्ष्य पुत्र राजपाल कश्यप के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्य दसवीं कक्षा में पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम उसकी परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और उनकी डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया। परिजनों ने बालूगंज थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने देर रात लक्ष्य की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम चायली गांव से सटे घने जंगल में पहुंची। जंगल में लक्ष्य का शव पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उधर, एएसपी सुनील नेगी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...