सलेटी स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन

--Advertisement--

अध्यापकों सहित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सरहाना की

देहरा, 6 सितम्बर 2023 – शिव गुलेरिया

तहसील रक्कड़ के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) के अन्तर्गत विज्ञान और गणित विषय से सम्बन्धित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल प्रबन्धन समिति के प्रधान राकेश कुमार व विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा सूद ने की।

गौरतलब है कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और गणित विषय के विकास के साथ-साथ बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करना है। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों, एसएमसी के सभी सदस्यों व बच्चों के अभिभावकों ने विशेष रुचि दिखाई।

विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि व पर्यावरण अभियान्त्रिकी आदि विषयों पर आधारित थे।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अभिभावकों ने बच्चों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) के अन्तर्गत एक क्लब भी बनाया गया जिसमें नौवीं से बाहरवीं कक्षा के बच्चों को इसका सदस्य बनाया गया तथा क्लब के सदस्यों को उनके कार्य के प्रति जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान प्रधानाचार्या अनुराधा सूद ने विज्ञान व गणित तथा अन्य विषयों की महत्ता को बच्चों को समझाया। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आज नवाचार का जमाना है। विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...