पठानकोट मंडी फोरलेन कार्य के चलते 32 मील से त्रिलोकपुर कोटला संपर्क मार्ग धंसा

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

32 मील से त्रिलोकपुर, कोटला संपर्क मार्ग पठानकोट मंडी फोरलेन कार्य के चलते धंस गया है। इस संपर्क मार्ग के किनारे फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा पहाड़ की कटाई बहुत ऊंचाई तक की गई थी, जिसके कारण पिछले 3 महीनों से यह जगह लगातार खिसक रही थी।

32 मील से त्रिलोकपुर संपर्क मार्ग के अवरुद्ध हो जाने लगभग 4 पंचायतों का सम्पर्क बिल्कुल ही कट गया है। इसी मार्ग से कोटला से दिल्ली, 32 मील से पठानकोट आदि सहित अन्य बस सेवाओं का लाभ इन पंचायतों के लोगों को मिल रहा था, अब इस मार्ग के ध्वस्त हो जाने से लोगों को लम्बा सफर तय कर अपने गंतव्य पर जाना पड़ेगा।

गौरतलब है कि जब भी पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 32मील से कोटला के बीच कभी भी बंद हो जाए, तो सारी ट्रेफिक इसी मार्ग से गुजरती रही। प्रशासन को इन क्षेत्रों के नुमाइंदो द्वारा बार बार अवगत करवाने के बाबजूद इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।

त्रिलोकपुर, सोहल्दा, नियांगल एवं चम्बा जिला के जोलना के पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों प्रशासन से मांग की है कि शीघ् ही इस मार्ग पर डंगे लगाकर इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...