22 वर्षीय महिला के संदिग्ध शव मामले में पति गिरफ्तार, मायका पक्ष ने मांगी CBI जांच

--Advertisement--

बिलासपुर, 11 अगस्त – सुभाष चंदेल

जनपद में 29 जुलाई को नोआ गांव के समीप संदिग्ध हालात में मिले महिला के शव मामले में मायका पक्ष ने घटना को हत्या का करार दिया है। मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए महिला के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि चौपाल के नेरवा की रहने वाली 22 वर्षीय रीमा का प्रेम विवाह सात महीने पहले बिलासपुर के नोआ गांव के करण से हुआ था, जिससे रीमा के मायके वाले खुश नहीं थे। रीमा के परिजनों की मानें तो विवाह के कुछ महीनों के बाद ही रीमा परेशान रहने लगी।

मौत से एक दिन अपने पति के साथ मंदिर जाने की बात कह रही थी। इसके बाद 16 जुलाई को रीमा लापता हो गई और उसके मोबाइल पर भी मायके वालों का संपर्क नहीं हो पा रहा था। 29 जुलाई को नोआ गांव के समीप संदिग्ध हालत में रीमा का शव बरामद हुआ, जिसमें उसका सिर व बाजू धड़ से अलग मिला।

वहीं, रीमा के मायका पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रीमा के पति को हिरासत में लेकर जिला न्यायालय बिलासपुर में पेश किया। यहां से करण को पुलिस रिमांड दिया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट रीमा के परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है, जिसमें पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में हिमाचल को दें 7.19% हिस्सा, CM सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से उठाए मुद्दे

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को...

मंझली स्कूल को मिला नया नेतृत्व, प्रकाश ठाकुर संभालेंगे एसएमसी की कमान

धने राम बने उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का...

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, कुल्लू के मौहल में जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण और विशेषज्ञों ने किया जागरूक,...

सफलता की कहानीः उहल चरण-तीन जल विद्युत परियोजना बनी हिमाचल की ऊर्जा शक्ति

‘सुक्खू सरकार’ के प्रभावी प्रयासों से सालाना लगभग 200...